रोशनाबाद/नवोदय नगर — अवैध खनन का काला खेल, खनन विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा साम्राज्य,रात के अँधेरे मे जारी हो रहा खनन का मायाजाल,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

रोशनाबाद व नवोदय नगर क्षेत्र की नदियाँ इन दिनों रात के अंधेरे में खनन माफियाओं के लिए सोने की खान बनी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार खनन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन का यह काला कारोबार बिना किसी भय के खुलेआम जारी है। हालात यह हैं कि नदियों के किनारों पर देर रात से लेकर सुबह तक अवैध खनन करने वाली मशीनें धड़ल्ले से चल रही हैं, जबकि खनन विभाग मौन दर्शक बना दिखाई देता है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय JCB और ट्रैक्टर–ट्रॉलियों की आवाज़ें स्पष्ट सुनी जा सकती हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद विभागीय कार्रवाई नाममात्र की ही की गई, जिससे माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि बिना विभाग की संरक्षण के इतनी बड़ी गतिविधि चल ही नहीं सकती।
अवैध खनन से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है, जलस्तर घट रहा है और आसपास के क्षेत्रों में भूमि कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस पर समय रहते रोक नहीं लगी तो आने वाले वर्षों में इसका गंभीर पर्यावरणीय प्रभाव देखने को मिलेगा।
उधर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। रात में चलने वाले इस ‘खनन साम्राज्य’ ने साबित कर दिया है कि माफिया और विभागीय मिलीभगत मिलकर किस तरह कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed