पहले पैसे दो,फिर कनेक्शन कैंसिल कराओ ”क्या यही है Airtel कंपनी की नई नीति,. अगर आप भी लगवाने जा रहे है Airtel wifi कनेक्शन तो रोशनाबाद क्षेत्र मे ग्राहक रहे सावधान, पहले जान लें इनकी पूरी नीति,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

रोशनाबाद/हरिद्वार: देश की बड़ी टेलीकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों में गिनी जाने वाली Airtel⁠ अब रोशनाबाद क्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। क्षेत्र के कई लोगों में कंपनी के खिलाफ भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी पहले ग्राहकों को बड़े-बड़े वादे करके WiFi कनेक्शन की बुकिंग कर रहे हैं, पूरा भुगतान भी तुरंत ले लिया जा रहा है, लेकिन बाद में ग्राहकों को यह कहकर टाल दिया जाता है कि “यहाँ कनेक्शन सही से नहीं चलेगा।”
सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस क्षेत्र में कंपनी खुद अपनी सेवा को लेकर आश्वस्त नहीं है, वहाँ आखिर बुकिंग क्यों की जा रही है? यदि नेटवर्क और तकनीकी व्यवस्था कमजोर है, तो ग्राहकों से पहले ही पूरा पैसा लेने का क्या मतलब है?
“सिग्नल है, लेकिन कनेक्शन नहीं चलेगा” — कर्मचारियों का अजीब जवाब
रोशनाबाद के एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि Airtel कर्मचारियों ने घर पर आकर WiFi लगाने का भरोसा दिया, ऑनलाइन बुकिंग करवाई और पूरा भुगतान भी ले लिया। लेकिन बाद में कर्मचारियों ने खुद ही कह दिया कि “यहाँ सिग्नल तो आ रहा है, लेकिन कनेक्शन सही से नहीं चल पाएगा, इसलिए इंस्टॉलेशन नहीं हो सकता।”
ग्राहक का कहना है कि जब कंपनी को पहले से यह जानकारी थी, तो फिर भुगतान क्यों लिया गया? क्या जनता को सिर्फ टारगेट पूरा करने के लिए झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं?

रिफंड के नाम पर भी इंतजार….
जब ग्राहक ने अपना पैसा वापस मांगा तो उसे बताया गया कि रिफंड आने में लगभग एक सप्ताह लगेगा। इस बात को लेकर भी गुमराह किये जा रहे ग्राहक मे गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पैसा लेते समय कंपनी को कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन वापस करने में कई दिन क्यों?

रोशनाबाद के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि लोग अब कंपनी के झांसे में आने से बचें। जब तक कंपनी लिखित रूप से यह सुनिश्चित न करे कि क्षेत्र में सेवा सही तरीके से चलेगी, तब तक कोई भी ग्राहक जल्दबाजी में भुगतान न करे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले नेटवर्क और तकनीकी जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही किसी ग्राहक से पैसा लिया जाना चाहिए।
क्या Airtel सिर्फ बुकिंग बढ़ाने के लिए ग्राहकों को भ्रमित कर रही है? क्या बिना पूरी तकनीकी जांच के भुगतान लेना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय नहीं?अगर सेवा नहीं दे सकते तो फिर विज्ञापन और वादे क्यों?क्या बड़ी कंपनियाँ अब ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को आसान शिकार समझने लगी हैं?

उपभोक्ताओं से अपील….
रोशनाबाद क्षेत्र के लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी इंटरनेट कंपनी का कनेक्शन लेने से पहले पूरी जानकारी लें,ख़ासकर रोशनाबाद क्षेत्र मे Airtel कम्पनी कों कोई भी ग्राहक
बिना पुष्टि के एडवांस भुगतान करने से बचें और यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो उसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम और संबंधित विभाग में अवश्य करें।

रोशनबाद क्षेत्र मे कम्पनी शुरू मे आपको अच्छी सर्विस देती है उसके बाद धीरे धीरे इनकी सर्विस इतनी इतनी घटिया हो जाती है की मजबूरन आपको इस कम्पनी कों छोड़ना पड़ता है ओर किसी अन्य कम्पनी की ओर जाना पड़ता है. इसलिए अगर आप रोशनाबाद क्षेत्र मे निवास कर रहे है तो airtel कम्पनी की सर्विस कों पहले अच्छे से जान ले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed