सिडकुल के बाद अब रघुनाथ मॉल के मसाज पार्लरों पर उठ रहे सवाल, आखिर कब होगी जांच, हरिद्वार में मसाज पार्लरों की गतिविधियों को लेकर फिर चर्चा तेज, बहादराबाद स्थित रघुनाथ मॉल के दो पार्लर जांच के दायरे में लाने की मांग

0

HARIDWAR CRIME NEWS 

बहादरा बाद  / हरिद्वार, 
धर्म नगरी हरिद्वार में मसाज पार्लरों के संचालन और उनकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सिडकुल क्षेत्र में स्पा सेंटरों को लेकर विवाद और हंगामे के बाद अब बहादराबाद क्षेत्र स्थित रघुनाथ मॉल में संचालित मसाज पार्लर चर्चा का विषय बन गए हैं। स्थानीय स्तर पर इन पार्लरों की गतिविधियों की जांच कराने की मांग उठने लगी है।
गौरतलब है कि सिडकुल क्षेत्र के एक मॉल में संचालित स्पा सेंटरों को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था। इन केंद्रों में कथित अनियमितताओं और अनैतिक गतिविधियों के आरोपों के बीच राजनीतिक दलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया था। इसके बाद पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई थीं।
अब रघुनाथ मॉल मे चल रहें मसाज पार्लरों पर उठ रहे सवाल?
सिडकुल प्रकरण के बाद अब बहादराबाद क्षेत्र के रघुनाथ मॉल में संचालित दो मसाज पार्लरों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि इन प्रतिष्ठानों के बारे में लोगों को सीमित जानकारी है और इनकी गतिविधियों की व्यापक स्तर पर जांच की आवश्यकता है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभागों को इन पार्लरों के संचालन, पंजीकरण, आवश्यक अनुमतियों और निर्धारित नियमों के अनुपालन की जानकारी है?

क्या केवल शिकायत मिलने पर ही होगी कार्रवाई?

किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालन में नियमों का पालन अनिवार्य है। यदि किसी मसाज पार्लर में अनियमितता या कानून का उल्लंघन होने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वे तथ्यों की जांच करें और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें।
इस मामले में पुलिस, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से यह स्पष्ट करने की अपेक्षा है कि रघुनाथ मॉल में संचालित मसाज पार्लरों के लाइसेंस, पंजीकरण तथा गतिविधियों की कभी जांच की गई है या नहीं।
सामाजिक संगठनों और प्रशासन की भूमिका पर नजर
सिडकुल में हुए विवाद के बाद सामाजिक संगठनों की सक्रियता चर्चा में रही थी। अब रघुनाथ मॉल के मसाज पार्लरों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन और संबंधित विभागों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है।
हालांकि, किसी प्रतिष्ठान के संचालक का दूसरे राज्य का निवासी होना अपने आप में किसी गलत गतिविधि का प्रमाण नहीं है।लेकिन सवाल ये भी है कि जो भी लोग धर्मनगरी मे मसाज पार्लर चला रहें है वो सभी बाहरी राज्यों के निवासी है.. आखिर अपने निजी राज्यों मे इनके द्वारा मसाज पार्लर क्यों नही खोले जाते?. क्यों ये लोग देवभूमि उत्तराखण्ड ओर धर्मनगरी हरिद्वार को ही काले धंधे का निशाना बना रहें है?.. क्या धर्मनगरी को बदनाम करने का ये कोई बड़ा षड्यंत्र है?

सबसे बड़ा सवाल—जांच कब होगी?
धर्मनगरी हरिद्वार में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर पारदर्शिता और कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित करना जितनी प्रशासन की जिम्मेदारी है उतनी ही यहाँ के संगठनों ओर निवासियों कि जिम्मेदारी भी है,इसलिए स्थानीय लोगों को जागरूल होना होगा ओर अब एक तरफ़ा इनके ल्हिलाफ मोर्चा खोलने कि नीति तैयार करनी होगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed