ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के द्वारा रोशनाबाद में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर, ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

0

HARIDWAR CRIME NEWS 

हरिद्वार। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सौजन्य और द ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम विकास समिति रोशनाबाद की ओर से रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल की चिकित्सा टीम ने लगभग 150 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की, जबकि करीब 45 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को नेत्र देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव अक्षय पाल और समाजसेवी अभय पाल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अंकित पाल, कल्लू पाल, दीपक पाल और सुमित पाल समेत कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

अध्यक्ष राहुल पाल ने कहा कि “ग्राम विकास समिति का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज में जागरूकता की अलख जगाना है। समिति आगे भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।”

समाजसेवी अभय पाल ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह न केवल किसी की जिंदगी बचाता है, बल्कि समाज में मानवीयता की भावना को भी सशक्त करता है।”

वहीं समिति के सचिव अक्षय पाल ने कहा, “हमारा प्रयास है कि रोशनाबाद जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों। लोगों की बढ़ती भागीदारी यह साबित करती है कि अब ग्रामीण समाज भी स्वास्थ्य और सेवा कार्यों के प्रति जागरूक हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed