हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के विरोध में समाज के कुछ लोगों ने किया प्रदर्शन,प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे ओपचारिक दौरों से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है।

0

HARIDWAR CRIME NEWS 

हरिद्वार। उत्तराखंड के टिहरी जनपद के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की मौत के मामले को लेकर प्रदेशभर में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। घटना को अंतरजातीय प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को हरिद्वार में दलित समाज के कुछ लोगों ने नगीना सांसद एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

 तो फिर ये बवाल क्यों?..अलग-अलग संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए रात दिन एक किये साथ साथ पुलिस प्रशासन ने भी पीड़ित परिवार का सहयोग और आरोपियों को जेल भेजने का काम किया,परंतु चंद्रशेखर रावण का काम है नौजवान युवा साथियों को उकसाकर क्षेत्र का माहौल खराब हो,मैं समाज के लोगों से इतना ही कहना चाहता हूं सब काम हो जाने के बाद यह फॉर्मेलिटी कब तक करता रहेगा सबको पता है चंद्रशेखर रावण किसके इशारों पर काम करता है यह सभी जानते है “”दीपक पेंगवाल निवासी……( निवासी रावली महदूद )

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न्याय की मांग की, जबकि सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का प्रस्तावित दौरा केवल औपचारिकता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि ऐसे दौरों से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद या उनके संगठन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
उधर, केतन लाल की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed