रानीपुर क्षेत्र में तेजी से उभर रहा एक विशेष चेहरा — जानिये कौन है ये समाजसेवी धनगर जो बने चर्चा का केंद्र, दीपावली पर क्षेत्र मे सभी वर्गों के बीच लगातार मिठाई वितरण से बढ़ी लोकप्रियता,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के ग्रामीण हिस्सों में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है — मनोज धनगर, जो धनगर (पाल) समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। दीपावली पर्व के मौके पर उन्होंने पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिठाई वितरण कर समाज में सौहार्द और एकता का संदेश दिया, जिसके बाद से वे लोगों की चर्चाओं में बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मनोज धनगर की लोकप्रियता अब सिर्फ उनके समाज तक सीमित नहीं रही है। अब सर्व समाज के लोग भी उनके जनसंपर्क और कार्यशैली से प्रभावित होकर उनसे जुड़ते जा रहे हैं। गांव-गांव में उनके नाम की चर्चा है और लोग उन्हें एक उभरते हुए जननेता के रूप में देखने लगे हैं।
जनता का कहना है कि मनोज धनगर ने अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव और सक्रिय जनसेवा के दम पर बहुत कम समय में लोगों के बीच खास जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर भी उनके जनहित के कार्यों को लेकर खूब सराहना हो रही है।
दीपावली के मौके पर उन्होंने कहा कि “जब सभी समाज मिलकर खुशियाँ बाँटते हैं, तभी क्षेत्र की असली ताकत दिखाई देती है।” उनका यह संदेश हर वर्ग के लोगों के दिलों में उतर गया।

मनोज धनगर के साथ कई स्थानीय युवा और सहयोगी भी मजबूती से जुड़ रहे हैं। इनमें पवन पाल धनगर, प्रवीण धनगर, मोनू धनगर, अभय पाल धनगर, दीवान चंद, मोहित बाबर, हर्षण, बालियान, विक्की, संजय, दीपक पेगवाल, प्रवेश, हर्मेन्द्र पाल धनगर, रजत दिवाकर, बिजेंद्र सहगल, राजू, प्रदीप धनगर, नितिन पाल धनगर, नीटू, मुकेश कुमार, मांगेराम धनगर, कृष्ण पाल धनगर आदि नाम प्रमुख हैं। ये सभी लोग क्षेत्र में समाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रानीपुर में आजकल चर्चा सिर्फ दीपावली की नहीं, बल्कि मनोज धनगर की बढ़ती जनस्वीकृति की भी है। लोग अब यह अनुमान लगाने लगे हैं कि —
“क्या आने वाले समय में मनोज धनगर कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठाने वाले हैं?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed