ऋषि सनातन संघ ने की अहम नियुक्ति, अशोक पाण्डेय बने उत्तराखंड मीडिया प्रभारी एवं सह-संयोजक

0

HCN NEWS

हरिद्वार से ब्यूरो रिपोर्ट
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत ऋषि सनातन संघ ने अपनी संगठनात्मक मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से हरिद्वार निवासी अशोक पाण्डेय को उत्तराखंड मीडिया प्रभारी एवं सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है।
संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह नियुक्ति मीडिया एवं संचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। संघ ने उम्मीद जताई कि अशोक पाण्डेय का अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण उत्तराखंड में संघ के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा सनातन विचारधारा के प्रसार में अहम भूमिका निभाएगा।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक पाण्डेय ने पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संघ के नियम, मर्यादा और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करूंगा कि उत्तराखंड में ऋषि सनातन संघ का संदेश जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचे।”
संघ ने विश्वास जताया कि अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में संगठन की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनेंगी। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed