लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद पर धामी सरकार का कड़ा रुख, रामपुर तिराहा बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

0

NEWS NATIONAL

हरिद्वार/रामपुर तिराहा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा स्थित स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की संस्कृति, आस्था और अस्मिता की रक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का उल्लेख किया।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी कुप्रथाओं पर निर्णायक कार्यवाही की है। प्रदेश में अवैध मज़ारें और मस्जिदें ध्वस्त की जा रही हैं, दंगाइयों से नुकसान की भरपाई कराई जा रही है, और मदरसा बोर्ड को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ढाई सौ से अधिक मदरसे बंद किए जा चुके हैं। आगामी 1 जुलाई 2026 से केवल वही मदरसे मान्य होंगे, जहां स्कूली पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा।
रामपुर तिराहा कांड पर न्याय की उम्मीद
सीएम धामी ने कहा कि रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के इतिहास का एक काला अध्याय है। शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर हुई बर्बरता जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी ज्यादा क्रूर थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय की उम्मीद बढ़ी है और इसमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने उनके आग्रह पर न्यायालय में प्रमुख पैरवी की है।
“बलिदानियों को न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठेंगे”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने साफ कहा कि सपा सरकार के समय हुई इस घटना के लिए जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी।

सीएम धामी की घोषणाएं

पहली रामपुर बलिदान स्थल पर री-डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा,
यहां भव्य कैंटीन की स्थापना होगी।
रामपुर तिराहा पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के लिए स्टॉपेज बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed