देह व्यापार करने वाले गैंग का खुलासा, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा,आखिर क्यों बढ़ता जा रहा है देहव्यापार, ओर इसके विरोद्ध क्यों शांत रहते है सामाजिक संगठन,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

इस जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले की पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई उत्तरप्रदेश के जिला बलरामपुर से की गई है,पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अंजाम दी।
अमन लॉज और मंगल गेस्ट हाउस पर छापा
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ज्योति के निर्देशन में कोतवाली नगर व महिला थाना प्रभारी पूनम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद अमन लॉज व मंगल गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई।
दो महिलाओं सहित कई गिरफ्तार
अमन लॉज से पुलिस ने अनवर, सिराज और बरकत के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। वहीं, टीटू सिनेमा के पास मंगल टेंट हाउस के लॉन पर छापेमारी में सहजराम और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि अभियान के तहत तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। अमन लॉज और मंगल गेस्ट हाउस के अलावा एक अन्य होटल से भी अनैतिक देह व्यापार के साक्ष्य बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे सिंडिकेट की जांच की जा रही है और जल्द ही इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर चर्चा
इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। गौरतलब है कि लगातार सामने आ रही इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed