रुड़की में मसाज पार्लरों पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी देह व्यापार की शिकायतों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल और स्पा सेंटर्स में मचा हड़कंप

0

HARIDWAR CRIME NEWS

रुड़की, 6 अगस्त:
हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में मसाज पार्लरों और होटलों में बढ़ती अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सोमवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर की गई, जिसमें कई स्पा सेंटर्स, लॉज, होटल और ढाबों की गहन जांच की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने होटल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आगंतुकों की पहचान संबंधी जानकारी, जैसे कि आईडी की छाया प्रति और मोबाइल नंबर, आगंतुक रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल 112 या संबंधित थाने को देने के निर्देश भी दिए गए।

विदेशी पर्यटकों की स्थिति में होटल संचालकों को स्थानीय पुलिस को पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, स्पा सेंटर्स व लॉज में कार्यरत महिला कर्मचारियों की काउंसलिंग भी की गई, जिसमें उन्हें महिला हेल्प डेस्क और इमरजेंसी सेवा 112 के बारे में जागरूक किया गया।

इस विशेष अभियान में जनपद हरिद्वार की पुलिस टीम शामिल रही:

महिला उप निरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरजीत,महिला कांस्टेबल शशिबाला,कांस्टेबल जयराज भंडारी,कांस्टेबल दीपक चंद

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि देह व्यापार जैसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed