एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल हरिद्वार के आदेश पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये हरिद्वार पुलिस ने उठाये विशेष कदम, चेकिंग अभियान शुरू

0

हरिद्वार क्रांइम न्यूज 

हरिद्वार। जिले में लगातार बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के लिए हरिद्वार पुलिस सक्रियता और तत्परता से अभियान चला रही है। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्यवाही के चलते कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से पहले ही विफल कर दिया गया है।

बीते दिनों चोरी, लूट और सट्टेबाजी जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों को धर-दबोचने में पुलिस ने सफलता हासिल की। समय रहते पहुंचकर न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया बल्कि कई परिवारों को बिखरने से भी बचाया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने क्षेत्र में गश्त और छापेमारी तेज कर दी है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

जनता से भी पुलिस लगातार अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बता दें की हरिद्वार पुलिस अब कमर कसती दिख रही है,हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के आदेश पर अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत की है।

एसएसपी के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने जनपद के शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक विभिन्न थाना व चौकियों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन चेकिंग की। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी सतर्कता बढ़ाई गई।

चेकिंग के दौरान वाहनों के कागज़ात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं, बिना कागज़ात पकड़े गए वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई भी की।

हरिद्वार पुलिस की यह सक्रियता जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed