हरिद्वार पुलिस का एक्शन: जुआ, सट्टा और अवैध शराब में लिप्त 9 अपराधियों पर गिरी गाज, गुंडा एक्ट में की गई कार्रवाई
HARIDWAR CRIME NEWS ———–
हरिद्वार, ज्वालापुर: हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार समाज विरोधी, पेशेवर व अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने जुआ, सट्टा और अवैध शराब जैसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त 2 महिलाओं समेत 9 अपराधियों पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम (Goonda Act) के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी, जुआ और सट्टा जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर रिहा होकर पुनः आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय पाए गए। ये आरोपी चोरी-छुपे अवैध कार्यों में संलिप्त रहते हैं और कोई व्यक्ति उन्हें रोकता है तो उसे डराने-धमकाने का भी प्रयास करते हैं।
पुलिस के अनुसार, इनकी गतिविधियों से स्थानीय जनता में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। ऐसे में इन पर गुंडा एक्ट के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की गई है, ताकि आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों की सूची:
1. जगपाल पुत्र हरि सिंह, निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर
2. धर्मेंद्र पुत्र जगपाल, निवासी कैथवाड़ा, ज्वालापुर
3. महिला, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर
4. महिला, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर
5. पवन पुत्र पुन्नूलाल, निवासी मोहल्ला तेलियान, ज्वालापुर
6. शंकर पुत्र स्व. रामकुमार उर्फ सुक्कड़, निवासी गोविंदपुरी, ज्वालापुर
7. सुल्तान पुत्र महमूद, निवासी मोहल्ला पावधौई, ज्वालापुर
8. मुन्ना पुत्र सुल्तान, निवासी मोहल्ला पावधौई, ज्वालापुर
9. सुनील पुत्र शेर सिंह, निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर
ज्वालापुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही स्थानीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है और अपराधियों के लिए चेतावनी।
