चोर या सिपाही.?.शालीमार एक्सप्रेस में महिला का पर्स चुरा रहा था पुलिस का सिपाही, आर पी एफ ने रंगे हाथों दबोचा,

0

NEWS / HARIDWAR CRIME NEWS

आरपीएफ से मिली जानकारी मुताबिक कई दिनों से सूचना आ रही थी कि ट्रेन से महिलाओं के पर्स चोरी हो रहे हैं। बाद में खाली पर्स शौचालय से मिलते है। इसको गंभीरता से लेते हुए दो आरपीएफ के जवान ट्रेन में तैनात किए गए।

25 जून को जैसे ही ट्रेन पंजाब के लुधियाना के पास पहुंची तो एस- 5 सीट पर बैठी महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला कविता और उसके पति ने पहले अपने स्तर पर पर्स की तलाश की। शोर मचाने पर आरपीएफ जवानों ने तलाशी शुरू कर दी।

इसी दौरान पंजाब जीआरपी के सिपाही कुलविंद्र को शौचालय से पर्स के साथ आरपीएफ के जवान ने दबोच लिया। टीम को देखकर पहले हंगामा करने लगा। बाद में पुलिस में होने की दुहाई भी दी, लेकिन आरपीएफ के जवान उसके प्रभाव में नहीं आए।

इस बारे में उन्होंने आरपीएफ के आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद जीआरपी थाने में आरोपित सिपाही कुलविंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

चोरी किए गए पर्स के साथ बनाई वीडियो

जब आरपीएफ के जवानों को पंजाब जीआरपी के सिपाही पर शक हुआ तो उन्होंने पहले ही वीडियो बनाना शुरू कर दी। एक जवान ने सिपाही को पकड़ लिया। वीडियो में सिपाही पर्स के साथ नजर आ रहा है।

वहीं, महिला यात्री कविता देवी व उसके पति ने वीडियो में अपने पर्स की पहचान की। सिपाही कुलविंद्र सिंह वीडियो में यह भी कह रहा था कि उसने पर्स चोरी नहीं किया। चाहे किसी को बुला लो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed