आखिर क्यों नहीं थम रहा रोशनाबाद नवोदय नगर का अवैध खनन, क्यों नहीं करता खनन विभाग यहाँ कोई नदी कार्यवाही,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

रोशनाबाद / अवैध खनन की अगर हम बात करें तो रोशनाबाद नवोदय नगर को नदियों मे फिर से अवैध खनन का कारोबार सिर चढ़कर बोलने लगा है, जैसे ही रात के आठ बजते है नवोदय नगर की नदियों मे ट्रेक्टरों की गर्जन शुरू होने लगी है, रात्रि आठ बजे से सुबह चार बजे तक यहाँ की नदियों मे अवैध खनन का खूब व खुला तांडव मच रहा है,
लेकिन खनन विभाग की अगर बात करें तो ये समँझ से बाहर है की उत्तराखंड सरकार ने खनन विभाग को आखिर जिम्मेदारी क्या दी है?, क्योंकि जिस क्षेत्र मे रात के अँधेरे मे अवैध खनन का ये तांडव मच रहा है वो हरिद्वार जिला प्रसाशन से कुछ ही कदमो की दुरी पर है, यदि किसी अधिकारी की गाडी इस क्षेत्र का भ्रमण करने के लिए पहुँचने का प्रयास करे तो मात्र 3 मिनट मे पहुँच सकती है, और ट्रेक्टरों की गड़गड़ाहट भी ऐसी की खनन विभाग के अधिकारियों के कार्यालय तक पहुँचती है, फिर कारण क्या है की खनन विभाग खुली आँखों से देख कर भी इस अवैध खनन के तांडव को निहार रहा है,

सवाल ये भी है की आखिर इस क्षेत्र मे अवैध खनन के इस कारोबार क़ो रोकने मे प्रसाशन असफल क्यों है, ओर खनन विभाग क्यों यहाँ किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से पीछे क्यों हटता है, जबकि ये क्षेत्र हरिद्वार प्रसाशन से मात्र एक किमी की दूरी पर स्तिथ है, बावजूद इसके यहाँ दो दर्जन ट्रेक्टर रात क़ो ओर लगभग चार दर्जन टेम्पोव बुग्गीयां दिन मे अवैध खनन क़ो अंजाम दे रहे है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed