हरिद्वार पुलिस द्वारा शराब माफियाओं पर की जा रही कार्यवाही स्कूटी पर शराब तस्करी “वायरल वीडियो” पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन

0

HARIDWAR CRIME NEWS

धर्मनगरी हरिद्वार की पवित्रता क़ो खंडित करने मे कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे शराब मांफिया, हरिद्वार मे लगातार ऐसे माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही भी निरंतर जारी है जो हरिद्वार मे जगह जगह अवैध शराब बिक्री कर नशे का कारोबार फैला रहे है,

सूत्रों की अगर माने तो आधे हरिद्वार मे तो शराब मांफिया जैसवाल का ही बोलबाला है जिसके गुर्गे हरिद्वार मे एक या दो जगह नही बल्कि दर्जनों जगह अवैध शराब बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे है, धर्म नगरी मे कोई इन्हे बनारसी बाबू के नाम से जानता है तो कोई बिहारी बाबू के नाम से, आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाने वाले इन बनारसी बाबू जायसवाल के खिलाफ आबकारी मे ही कई मुकदमे पंजीकृत है, बावजूद इसके इनके काले व लाल पानी का कारोबार रुकने का नाम नही लें रहा,

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस उपनिरीक्षक विक्रम सिह बिष्ट व अनिल कुमार द्वारा चण्डी पुल के पास स्कूटी से शराब तस्करी कर रहे युवक के वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी शराब तस्कर शोभित उर्फ शोला को चण्डीघाट थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत खत्ता बस्ती को जाने वाले रास्ते के ऊपर चण्डीघाट के पास से तीन पेटी टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दबोचा गया व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed