रुड़की शहर मे जगह जगह खुले अय्यासी के अड्डे, आखिर कौन लोग है जो चला रहे है स्पा सेंटेंरों कि आढ़ लेकर हाई प्रोफ़ाइल सैक्स रैकेट,इस शांतिदूत को बना डाला सैक्स लोगो

0

HARIDWAR CRIME NEWS

रुड़की / न पुलिस का भय न कानून कि परवाह, रुड़की शहर मे जगह जगह खुले स्पा सेंटर जहाँ मसाज के साथ साथ परोशा जाता है जिश्म भी, एक ऐसी क्रॉस मसाज जो होती है थेरेपी के नाम पर, एक स्पेशल मसाज जो न तो किसी डॉक्टर के क्लिनिक मे मिल सकती है और न ही किसी थेरेपी सेंटर मे,
यह मसाज कोई आम साधारण मसाज नही इसके पीछे बहुत बड़ी साजिस है और वो है सभ्य समाज को देहव्यापार कि और धकेलना, जी हाँ देहव्यापार, जो समाज के लिये एक बहुत बड़ा अभिशाप है,
बात मसाज तक होती तो स्वीकार्य हो सकती थी लेकिन मसाज कि आढ़ लेकर पहले क्रॉस मसाज और फिर देहव्यापार कों अंजाम देना, बर्दास्त से बाहर है,
रुड़की शहर मे ऐसे एक नही बल्कि दर्जनों स्पा सेंटर है जहाँ थेरेपी के नाम पर ये बड़ा खेल चल रहा है, बाहर से देखने मे ये स्पा सेंटर होते है, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही सारी कहानी बदल जाती है, चमचमाती नीली, गुलाबी रंगीन रोशनी मे खड़ी महिलाओं कों देख उनका हुलिया सारी कहानी बयां कर देती है,

गौतम बुद्ध कि मूर्ति या फोटो के पीछे ही क्यों होता है ये असामाजिक कार्य,

समँझ से बाहर ये है कि इन स्पा सेंटेंरों मे आखिर क्यों ये लोग गौतम बुद्ध कि शुद्ध पवित्र मूर्ति और फोटो कों लगाकर बदनाम करते है, शर्मनाक और अजीब बात तो ये है कि जिस महान गौतम बुद्ध को सम्पूर्ण भारत मे शांति का दूत कहाँ जाता है कुछ लोग उन्हें अपना आदर्श मानते है कुछ लोग उन्हें पूजते है, फिर क्यों स्पा सेंटेंरों मे उनकी मूर्ति और पोस्टर लगाए जाते है? क्यों उनकि फोटो के पीछे अनैतिक, असामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, क्यों धर्म कि आढ़ मे देहव्यापार किया जा रहा है?

कौन है ये लोग और कहाँ से आये है जिन्होंने रुड़की मे खोल डाले दर्जनों स्पा,

सवाल यह भी है कि आखिर ये लोग है कौन, कहाँ से आये है, क्यों रुड़की शहर मे जगह जगह स्पा खोल रहे है, क्यों इस शहर मे देहव्यापार के अड्डे खोल बर्बाद करने कि योजना बना रहे है, क्यों इस शहर मे स्पा कि आढ़ लेकर हाई प्रोफ़ाइल सैक्स रैकेट चला रहे है, कौन है इनके पीछे कि शक्तियां जो इन्हे संरक्षण प्रदान कर रही है, क्यों इन पर कोई कार्यवाही नही, क्यों कोई जाँच नही, आखिर कौन है ये महिलायें कहाँ से आई है, क्या है इन लोगों का इतिहास ??? ऐसे एक नही बहुत से सवाल है जिनके जवाब के लिये प्रसाशन को तैयार रहना होगा,

कहीं बड़े प्रभावशाली लोगों का संरक्षण तो नही,

रुड़की शहर मे जगह जगह खुलते स्पा सेंटर जहाँ एक और सरकार कि व्यवस्थाओं पर सैकड़ो सवाल खड़े करते है तो वही उन संरक्षणो कि और भी इशारा करते है, जिनकी मदद से जगह जगह स्पा मसाज के नाम पर देहव्यापार कों अजाम दें रहे है और न तो इनके अवैध अड्डों पर कोई कार्यवाही है और न ही कोई जाँच, आखिर ऐसे कौन से संरक्षण है जिनके होते ये स्पा सेंटर धड़ल्ले से अपनी मनमानी कों अंजाम दें रहे है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed