रुड़की शहर मे तेजी से बढ़ता देहव्यापार का नेटवर्क, जगह जगह खुल रहे स्पा सेंटेंरों मे धड़ल्ले से हो रही जिश्मफरोशी, स्पा की आड़ मे हाई प्रोफ़ाइल सैक्स रैकेट
HARIDWAR CRIME NEWS
रुडकी एक ऐसा शहर जो बहुत पुराना तो है ही साथ ही यह एक शिक्षा का क्षेत्र भी है, लेकिन क्या आप जानते है की जिस्मफरोशी का कारोबार करने वाले अब इस शहर के लिये ग्रहण बन चुके है, जी हाँ, वहीँ जिश्मफरोशी जो समाज के ऊपर एक वो काला धब्बा है जिसका आकार इस शहर मे लगातार बढ़ता जा रहा है
ये वो रुड़की शहर है, जहाँ उन स्पा सेंटेंरों की एक बाढ़ सी आ गई है जिनमे मसाज के नाम पर धड़ल्ले से देहव्यापार किया जा रहा है,बंद कमरें मे जिश्म परोसा जा रहा है,
स्पा सेंटेंरों मे जो महिलायें मसाज के नाम पर मसाज करने के लिये रखी जाती है उन्ही से यहाँ मसाज के नाम पर जिश्मफरोशी कराई जा रही है, कुछ महिलायें अपनी मर्ज़ी से यहाँ इस धंधे मे काम कर रही है तो कुछ से जबरन व बेहला फुसला कर या पैसों का लालच देकर कराया जा रहा है,
पूर्ण रूप से अवैध है रुड़की शहर के ये सभी मसाज व स्पा सेंटर, जानिये क्या है नियम,
बता दें की रुड़की शहर मे ये जीतने भी स्पा सेंटर खुले है वो पूर्ण रूप से अवैध है, अगर सही और ईमानदारी से इनकी जाँच हो जाती है तो इनमे से एक भी स्पा सेंटर ऐसा नही होगा जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही न हो, यहाँ तक की इनके संचालक और यहाँ काम करने वाले महिला पुरुष सभी के हाथों मे पुलिस हथकड़ी होंगी, क्योंकि देश के किसी भी स्पा सेंटर मे अभी तक क्रॉस मसाज की अनुमति है ही नही, कोई महिला बंद कमरे मे किसी पुरुष की मसाज करना तो दूर उसे छू भी नही सकती, लेकिन यहाँ स्पा सेंटेंरों मे सिर्फ और सिर्फ क्रॉस मसाज ही हो रही है, पहले महिला द्वारा पुरुष की मसाज इसके बाद सैक्स यानि स्पस्ट है कि ये सिर्फ दिखावे के लिये ही स्पा सेंटर है, वास्तव मे ये वो कोठे है जहाँ ग्राहक सिर्फ अय्यासी के लिये मोटी रकम खर्च करके आता है,
2000 से 5000 तक खर्च करने पड़ते है ग्राहक कों
हैरान करने वाली बात तो ये है की इन स्पा सेंटेंरों मे ग्राहक अच्छी खासी रकम लेकर जाता है क्योंकि बाहर काउंटर पर बैठे महिला पुरुष द्वारा उसे मसाज के 800 से 2500 रूपये तक का मीनू दिखाया जाता है जिसमे से वो 30 मिनट या 45 मिनट की मसाज की एक एंट्री करवा लेता है और मसाज के पैसे काउंटर पर जमा कर देता है, उसके बाद सैक्स करने के लिये उसे अंदर अलग से रकम चुकानी पड़ती है जोकि 2000 से 5000 तक होती है, मतलब साफ है की असली कमाई बंद कमरे मे शुरू होती है, जो प्रतिदिन के हिसाब से 50,000 रूपये कम से कम होती है,
