रोशनाबाद कि नदियों मे अवैध खनन के बादशाहो का राज , न की कानून न कोई लगाम, रात भर नदियों से निकालते है, रेत, बजरी, मिट्टी और बजरी,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

रोशनाबाद / आखिर कौन है ये लोग जो प्रसाशन कि सबसे नजदीक नदी नावोदय नगर और हेत्तमपुर आनेकी कि नदी मे अवैध खनन कों अंजाम देने के लिये बेधडक ट्रेक्टर और बुग्गीयां उतार देते है, जो न तो राजास्व विभाग के सामने झुकने को तैयार है और न ही खनन विभाग के आगे , आखिर इतना हौसला कहाँ से और कैसे इन्हे मिल रहा है,ऐसे दर्जनों ट्रेक्टर और दर्जनों बुग्गीयाँ है जो खनन पाबंदी के बाद भी बेधड़क नदी से अवैध खनन कर राजस्व को लाखों कि हानि पहुँचाने का एक बड़ा खेल, खेल रहे है, जिन्हे न तो निकट बैठे प्रसाशन का भय है और न ही उन निर्देशों का जो खनन के विरुद्ध बार बार दिये जा रहे है,

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा दिये गये अवैध खनन के खिलाफ सख्त निर्देशों के बाद भी रोशनाबाद नावोदय नगर और हेत्तमपुर आनेकी कि नदी मे खनन माफिया तांडव मचा रहे है, जहाँ ये अवैध खनन चल रहा है वहाँ के लोगो द्वारा दी गई जानकारी मे मालूम हुआ कि यहाँ दिन रात खनन चलता है क्योंकि हेत्तमपुर आनेकी और नावोदय नगर के मध्य जो सुखी नदी है, वहाँ न तो कोई सम्बंधित अधिकारी पहुँचता है और न ही कोई परेशानी खड़ी होती है जिसका ये खनन माफिया खुलकर लाभ उठा रहे है, और अवैध खनन विरोधी जितने भी निर्देश है उन सभी को चुनौती दे रहे है,

आखिर कौन लोग है जो दे रहे है अवैध खनन कों अंजाम,

बरा दें कि रोशनाबाद, हेत्तमपुर, आनेकी, ऑरेंगाबाद मे ऐसे सैकड़ो खनन माफियाँ है जो कभी दिन मे दो कभी रात मे इन क्षेत्रों मे अवैध खनन को अंजाम देते है, दुर्भाग्य ये है कि जहाँ जिस क्षेत्र से अवैध खनन विरोधी निर्देश जारी होते है, उसी क्षेत्र के आस पास प्रसाशन अवैध खनन रोकने मे पूरी तरह विफल हो चूका है, समँझ से बाहर ये है कि आखिर क्यों प्रसाशन इस क्षेत्र मे अवैध खनन रोकने मे और खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने मे सफल नही हो पा रहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed