पेंटागन मे स्पा सेंटरों की शिकायतो पर सामाजिक कार्यकर्ताओं की नजर, बार बार मिल रही देहव्यापार की शिकायतों से क्षेत्रीय लोग नाराज,
HARIDWAR CRIME NEWS
धर्मनगरी हरिद्वार सिडकुल के पेंटागन मॉल मे चल रहे स्पा सेंटरों की शिकायतों पर आस पास के लोग अब नजर गढ़ाकर बैठ चुके है, उनका कहना है की सिडकुल पेंटागन मॉल मे जितने भी स्पा चल रहे है उनमे से अधिकतर अवैध रूप से जिश्मफरोशी व देहव्यापार के अनैतिक व असामाजिक कार्य कों संजाम देकर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे है,
सिडकुल के पास एक क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया की सिडकुल क्षेत्र के पेंटागन मॉल मे पिछले काफी समय से स्पा सेंटरो मे देह व्यापार का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है, जो की यहाँ के वातावरण के लिये जितना खतरनाक है उतना ही उन युवाओं के लिये भी है जो देश प्रदेश का भविष्य है, साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया की इन स्पाओं मे पढ़ने लिखने वाले बच्चे भी मसाज कराने पहुँच जाते है,
स्पाओं मे देहव्यापार बंद न हुआ तो हो सकता है हरिद्वार प्रसाशन का घेराव,
क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा साफ और स्पस्ट किया गया की वो जल्दी ही इन स्पा सेंटरों के खिलाफ मोर्चा खोल सकते है, उनका कहना है की अब इस क्षेत्र मे स्पा के रूप मे देहव्यापार कों बिलकुल बर्दास्त नही किया जाएगा और जरुरत पड़ी तो प्रसाशनिक अधिकारियों से मिलकर इन्हे बंद कराया जाएगा, क्योंकि धर्मनगरी मे कहीं भी क्रॉस मसाज जैसे कार्य और इसकी आड़ मे देहव्यापार अवैध है जो पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए,
