स्पा सेंटरों की आड़ मे चलते सैक्स रैकेट, क्रॉस मसाज की आड़ मे होता जिश्म फरोशी का अनैतिक व असामाजिक अपराध,आखिर कब होंगे बंद ओर कौन करेगा कार्यवाही,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

हरिद्वार व रुड़की दो ऐसे शहर है जिन्हे सम्पूर्ण भारत मे लोग आस्था ओर शिक्षा की नजर से देखते है, लेकिन पिछले कुछ समय से ये दोनों ही शहर एक ऐसी असामाजिक व अनैतिक बुराई के जाल मे फंस चुके है की अगर सरकार व प्रशासन ने समय रहते इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो आने वाला कल ओर युवाओं का भविष्य दोनों ही अन्धकार मे लुप्त हो कर चारों ओर जिश्मफारोशी व देहव्यापार मे नजर आएगा,

जानिये क्या है धर्म नगरी हरिद्वार की स्तिथि,

धर्म नगरी हरिद्वार मे फिर कुछ स्पा ऐसे है, जहां स्पा के नाम पर देह व्यापार के असामाजिक धंधे को खूब बिखेरा जा रहा है, सिडकुल मे तो इस बुरे धंधे ने आपने जाल इस कदर फैला दिए है मानो इन्हे अब किसी का भय नहीं, ऐसे कई spa सेंटर है जहां ये spa संचालक ओर उनमे काम करने वाली महिलाये ग्राहकों को काल कर करके बुलाती है,800 से 2000 मे मसाज ओर उसी बंद कमरे मे 2500 से 5000 तक सैक्स, यानि पहले ग्राहक को आधे घंटे से एक घंटा क्रॉस मसाज उसके बाद मनचाही महिला से शारीरिक संबंध, कुल मिलाकर सिडकुल जैसे उस क्षेत्र मे जिस्म फरोशी का धंधा अब चरम पर है जहां साक्षात हरिद्वार के तमाम आला अधिकारी मौजूद है, फिर आखिर क्यों ओर कैसे इन स्पा संचालको को यहां किसी से डर नहीं,

जानिये क्या है रुड़की की स्तिथि,

बता दें की रुड़की शहर के हालात भी अच्छे नहीं है रुड़की शिक्षा का शहर कहा जाता है, लेकिन अब इसे स्पा सेंटरों का शहर भी कहा जाता है जो गलिया शिक्षा ओर कोचिंग के लिए मशहूर हुआ करती थी, वो अब स्पा ओर मसाज पार्लरो के नाम से जानी जाएंगी,
सूत्रों की अगर माने तो रुड़की शहर के बाहर आर आर सिनेमा से लेकर अंत तक ऐसे कई स्पा सेंटर है जहां धड़ल्ले से क्रॉस मसाज को अंजाम दिया जा रहा है, ज़ब एक महिला बंद कमरे मे एक घंटा या आधा घंटा किसी पुरुष की आपने हाथों से मसाज करेंगी तो उससे आगे की कहानी आप समँझ ही सकते है, क्यों एक ग्राहक इन महिलाओं से मसाज कराने के बदले 800 से 2000 का भुगतान कर रहा है, वो भी आधे घंटे से एक घंटे के, ऐसी कौन सी थेरेपी या मसाज है जो शहर के किसी हॉस्पिटल मे उपलब्ध नहीं, ऐसी कौन सी मसाज है जो न तो किसी BAMS के हॉस्पिटल मे है ओर न ही किसी MBBS डॉक्टर के, फिर क्यों ग्राहक ये मसाज सिर्फ इन्ही महिलाओं से ले रहे है,

जबकि इन महिलाओं के पास न तो कोई योग्यता प्रमाण पत्र है ओर न ही इस विषय पर कोई शिक्षा या योग्यता, तो इसके पीछे असली धंधा क्या है वो आप विस्तार से पढ़ेंगे समाचार पत्रिका के आगामी अंकों मे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed