क्रॉस मसाज के नाम पर देहव्यापार, धर्म नगरी हरिद्वार मे चलाये जा रहे सैक्स रैकेट,पूर्णरूप से बंद हो देहव्यापार का धंधा,
HARIDWAR CRIME NEWS
SIDCUL / धर्म नगरी हरिद्वार मे ऐसी कईं जगह है जहाँ मसाज पार्लरों मे क्रॉस मसाज के नाम पर नँगा नाच चल रहा है, बाहरी राज्यों के लोग हरिद्वार मे आकर जगह जगह मसाज पार्लर खोल रहे है कहीं पर पुरुष इनका संचालन कर रहे है, तो कहीं महिलायें,
बता दें कि स्पा सेंटरों मे काम करने वाली महिलाओं का ये सारा का सारा नेटवर्क मोबाइल कम्युनिकेशन के माध्यम से ही चल रहा है, स्पा सेंटरों मे महिलाओं द्वारा ग्राहकों कों फोन करके भी बुलाया जाता है, वास्तव मे जिन ग्राहको कों कॉल करके बुलाया जाता है यही इनके परमानेंट ग्राहक होते है,अन्य नये ग्राहकों से यहाँ बहुत ही सावधानी से बात कि जाती है,
कौन है ये पुरुष और महिलायें जो चला रहे है धर्म नगरी मे मसाज पार्लर
स्पा सेंटरों मे काम कर रही महिलाओं के बारे मे अगर बात करें तो इनमे से अधिकतर ऐसी महिलायें है जिन पर बाहरी राज्यों मे किसी न कि अपराधिक या अन्य असामाजिक मामलो मे कोई न कोई केस न्यायालय मे चल रहा है, जिससे इनके अपराधिक इतिहास के बारे मे भी मालूम हो जाता है,
देश भर मे कहीं भी क्रॉस मसाज कि नही अनुमति, फिर किस लाइसेंस पर चल रही धर्मनगरी मे क्रॉस मसाज,
क्रॉस मसाज देशभर मे कहीं भी वैध नही है तो हरिद्वार धर्मनगरी मे किसके द्वारा इन मसाज पार्लरों कों क्रॉस मसाज कि अनुमति दी गई है, यहाँ ज़ब भी कोई ग्राहक मसाज के लिये आता है तो 800 से 2000 रूपये या उससे अधिक तक का एक मीनू उसके सामने रख दिया जाता है, जिसके बाद उसके सामने आधा दर्जन लड़कियां खड़ी कर दी जाती है, ग्राहक कों जो पसंद आये उस महिला कों वो बंद कमरे मे ले जा सकता है, फिर अंदर वहीँ महिला ग्राहक कि मसाज करने के बाद उससे एक्स्ट्रा सर्विस के बारे मे पूछ लेती है,और ज़ब ग्राहक हाँ करता है तब उसे एक्स्ट्रा सर्विस के 2500 से 5000 तक चुकाने पड़ते है,
देहव्यापार का ये खेल चलता है स्पा संचालक के इशारे पर,
क्रॉस मसाज के नाम पर बंद कमरे मे देहव्यापार का जो सारा खेल चलता है वो स्पा संचालक के इशारे पर ही चलता है, क्योंकि यहाँ जितनी भी महिलायें काम करती है उनमे अधिकतम कों किसी प्रकार का कोई वेतन नही दिया जाता, वो ग्राहकों के द्वारा दिये गये एक्स्ट्रा सर्विस के पैसों से ही अपना वेतन निकालती है जिसमे से कमाई का 50% उन्हें स्पा संचालक कों देना होता है,
गुप्त सूत्रों कि अगर माने तो इन स्पा सेंटरो मे देहव्यापार कर प्रतिदिन 25 से 30 हजार तक कि काली कमाई कि जाती है,
बंद हो धर्मनगरी हरिद्वार मे स्पा पार्लरों के नाम पर जिश्म फरोशी का धंधा,
धर्म नगरी हरिद्वार मे जिस तरह तेजी से स्पा सेंटर खुल रहे है या जो चल रहे है उनकी हकीकत क्या है ये सभी जानते है, यहाँ बंद कमरों मे देहव्यापार कों जिस तरीके से बढ़ावा देकर धर्मनगरी को कलंकित किया जा रहा है उससे यह साफ हो जाता है कि आने वाला कल यहाँ रहने वाले सामाजिक परिवारो और उन युवाओ पर भारी पड़ने वाला है जिनका भविष्य अभी पूरा व बाकी है, प्रसाशन कों समय रहते इन स्पा सेंटरों कि जाँच करनी चाहिए और जिस जिस स्पा मे गैर कानूनी व असामाजिक कार्य हो रहे है उन्हें शिध्र से शिध्र बंद करना चाहिए,
