एसएसपी हरिद्वार के आदेश के बाद भी नही रुक रहा अवैध खनन, एसएसपी कार्यालय से चंद कदमो कि दूरी पर धड़ल्ले से उड़ाई जा रही आदेश कि धज्जियाँ,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

SIDCUL / बता दें कि हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा हरिद्वार मे लगातार एक के बाद ऐसे कार्यों कों अंजाम दिया जा रहा है जिससे उनके कार्यों कि सराहना और प्रशंशा चारों होने लगी है,

लेकिन उन्होंने अभी कुछ समय पहले आदेश पारित कर स्पस्ट कर दिया था कि हरिद्वार मे कहीं भी अवैध खनन नही होगा,परन्तु बावजूद इसके उन्ही के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर धड़ल्ले से खनन माफिया खनन कों अंजाम दे रहे है, दुर्भाग्य कि उनके आदेश कि अवहेलना उन्ही से चंद कदमो कि दूरी पर हो रही है, एक और नावोदय नगर कि सुखी नदी मे दिन दहाड़े व दिन रात खनन कि लूट हो रही है तो दूसरी और सिडकुल नदी मे ट्रेक्टर गरज रहे है, कहीं बुग्गीयों से खनन कर राजस्व कों लूटा जा रहा है तो कहीं टेम्पो और ट्रेक्टरों से,

सुबह 4 बजते ही सकड़ों बुग्गीयाँ और टेम्पो नदियों मे पहुँच जाते है और 11 बजे तक धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे है, उसजे बाद रात्रि 10 बजते ही दोनों नदियों मे ट्रेक्टर गरज रहे है, लेकिन दुर्भाग्य कि इन्हे रोकने वाला कोई नही है, खनन विभाग तो मानो इनके हाथों कि कठपुतली बन चूका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed