स्पा सेंटर की आड में चल रहे देहव्यापार का किया भंडाफोड़, 7 युवतियों और 3 युवकों सहित 10 गिरफ्तार,
HARIDWAR CRIME NEWS
क्रांइम न्यूज / स्पा सेंटर की आड में चल रहे देहव्यापार की सूचना पर गुरुवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर 3 युवक और 7 युवतियों सहित 10 को पीटा एक्ट में पकड़ा है। 45 हजार रूपये नगद भी बरामद किए है। पुलिस की इस कार्रवाई से कोटा शहर में संचाालित अन्य स्पा सेंटर संचालको में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कोटा के दादाबाड़ी मेन रोड पर एक बिल्डिंग में पिछले कुछ दिनों से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गौरखधंधा संचालित किया जा रहा था। इस स्पा सेंटर पर आए दिन अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी।
जिसके बाद पुलिस ने एक ग्राहक बनाकर HK स्पा सेंटर पर भेजा, जहां काउन्टर पर दो महिलाए दलाल का काम कर रही थी। बातचीत में सौदा तय होने के बाद पुलिस द्वारा भेजे गए बोगस ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने वहां छापा डाल दिया। मौके से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में 3 युवक और 7 युवतियों सहित 10 को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर पर छापा मार कार्यवाही की गई है, मौके से कुल 10 युवक युवतियों को पकड़ा है, जिसमें 7 महिलाएं और 3 पुरूष शामिल है। 45 हजार रूपये नगद भी बरामद किए है। मामले में अनुसंधान जारी है।
