हरिद्वार के इस क्षेत्र सिडकुल मे राजस्व की मिली भगत से अवैध खनन का खेला, 24 घंटे चल रहा अवैध खनन का रेला,
HARIDWAR CRIME NEWS
SIDCUL / ज़ब अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है तो फिर क्यों ओर किसके इशारे पर हरिद्वार के इस VIP क्षेत्र सिडकुल व सिडकुल के आस पास अवैध खनन का बड़ा खेल चल रहा है,कहीं प्रमिशन की आढ़ मे अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है तो कहीं रात के अँधेरे मे सैकड़ो ट्रेक्टर नदियों मे बेखौफ खनन कर रहे है,
उत्तराखण्ड सरकार ओर प्रसाशन क्यों अवैध खनन विरोधी मुहीम का ढिंढोरा पिट रहा है,जबकि हरिद्वार प्रसाशन की नाक नीचे से सैकड़ो ट्रेक्टर सिडकुल की नदियों से अधिकारियों की आंखों के सामने बेखौफ खनन कर रहे है,खनन सम्बंधित अधिकारियों के दफ्तर भी यहाँ से चंद कदमो की दूरी पर ही है,लेकिन मजाल जो किसी अधिकारी की गाडी का रुख उस समय इधर की ओर मूड जाये जिस समय रात को यहाँ खनन होता है,
हैरानी की बात तो ये है की अगर किसी अधिकारी की गाडी यहाँ पहुँच भी जाती है तो उसकी आँखों के सामने भी खनन का खेल जारी रहता है
जिस तरह अधिकारियों के सामने ही अवैध खनन जोर पकड़ रहा है,उनकी आँखों के सामने सड़को पर ट्रेक्टर दौड़ रहे है उस से साफ हो जाता है की राजस्व विभाग स्वयं इस खनन को अंजाम दे रहा है ओर उत्तराखण्ड सरकार की अवैध खनन रोकने की मुहीम को बट्टा लगा रहा है,
सिडकुल किरबी चौक के पीछे बड़ी नदी जो सीआईएसएफ ओर राजाजी नेशनल पार्क की सीमा मे आती है वहाँ रात आठ बजे से सुबह के 5 बजे तक सैकड़ो ट्रेकर ट्रालियां एक साथ अवैध खनन को अंजाम दे रही है,सूत्रों की अगर माने तो यहाँ बाहरी लोग आकर राजस्व विभाग की मिली भगत से अवैध खनन को अंजाम दे रहे है जो नदियों से रेत बजरी व बोल्डर निकाल कर उत्तराखंड सरकार को करोड़ों रूपये महीने की हानि पहुंचा रहे है,ओर ये सारा खेल सिडकुल मे चल रहा है,जिस पर न तो कोई कार्यवाही है ओर न ही कोई अंकुश,
