धर्मनगरी हरिद्वार मे तेजी से बढ़ रहा देहव्यापार,स्पा सेंटर की आढ़ मे चल रही जिश्मफरोशी,

0

NEWS / HARIDWAR  CRIME NEWS

सिडकुल / धर्मनगरी हरिद्वार आस्था का एक ऐसा केंद्र है जहाँ सम्पूर्ण विश्व से लोग मन मे आस्था लेकर माँ गंगा के दर्शन को आते है,ओर आस पास के निवासी भी धर्मनगरी की पवित्रता को सँभालने का ध्यान रखते है,लेकिन बाहरी जनपदो से आने वाले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहाँ देहव्यापार का नेटवर्क फैलाने का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है
बता दे की जहाँ देहव्यापार के इस नेटवर्क का संचालन किया जा रहा है वो मुख्य रूप से स्पा सेंटर है, यहाँ थेरेपी के नाम पर धड़ल्ले से जिस्म फरोशी को अंजाम देकर लड़कियों की सौदेबाजी का खेल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है,ओर प्रसाशन आँखे बंद कर तमाशबीन बना हुआ है जबकि शर्मनाक बात यें है की यें सारा का सारा नेटवर्क हरिद्वार प्रसाशन से कुछ ही दूरी पर चल रहा है,फिर सवाल यें है की राज्य ओर जनपद को अपराध मुक्त करेगा कौन?

सिडकुल मे स्थित ग्रीन वैल्ली स्पा पर अभी कुछ दिन पहले पुलिस की एक बड़ी रेड पड़ी थी जिसमे अनैतिक, असामाजिक व देहव्यापार की पुलिस को शिकायत मिली थी,जिसके बाद पुलिस नें अचानक एक टीम बनाकर वहा छापेमारी की,वहाँ चल क्या रहा था वह तो बाहर नही आया,लेकिन पुलिस द्वारा सभी लोगों को पकडकर थाने लें जाया गया था,ओर सभी के चालान भी काटे गये थे,जिसके बाद अन्य स्पा सेंटरों मे अफरा तफरी मच गई थी ओर कुछ बंद कर फरार हो गये थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed