साधू संतो की धर्मनगरी मे स्पा के नाम पर देह व्यापार के ये कैसे अड्डे,यही से फैल रहा धर्म नगरी मे जिश्मफारोशी का नेटवर्क,

0

News / HARIDWAR CRIME NEWS

हरिद्वार को कलंकित करते ऐसे कारोबार जो यहाँ तेजी से फ़ैलते जा रहे है इन पर अंकुश क्यों नही ये प्रसाशन पर एक बड़ा सवाल है,बता दे की जगह जगह मसाज करने के नाम पर स्पा खोले जा रहे है जहाँ थेरेपी के नाम पर सैक्स रैकेट चलाये जा रहे है,देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है जिश्म परोसे जा रहे है,स्पा मे थेरेपी के नाम पर युवतियाँ महिलायें देहव्यापार कर रही है, जो क्रॉस मसाज भारत मे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है उसी का सहारा लेकर स्पा सेंटर चलाये जा रहे है,ऐसा लगभग 98% स्पा सेंटरो मे चल रहा है,
बंद कमरे मे थेरेपी के नाम पर लड़की 1000 से 5000 रूपये ट्रिप के नाम पर ग्राहक से वसूल रही है,ग्राहक क्यों ख़ुशी ख़ुशी बंद कमरे मे अपनी जेबें इन महिलाओं ओर लड़कोयों पर लूटा कर जा रहा है,तो बता देन की ये एक बड़ा खेल है जिसकी जानकारी देवभूमि उत्तराखण्ड का अब बच्चा बच्चा जनता है,
दुर्भाग्य की बात ये है की इन स्पा सेंटरो मे अब वे नाबालिक भी लड़कियों से मसाज कराने पहुँच रहे है जिनके हाथों मे किताबें ओर कलम होनी चाहिए,

बिना थेरेपी प्रशिक्षण के चल रहा बड़ा खेल,

मजे की बात तो ये है की इन स्पा सेंटरो मे जितनी भी महिलायें थेरेपी कर रही है उनमे से किसी के पास प्रशिक्षण संस्थान का वैध प्रमाण पत्र मौजूद नही है,फिर क्यों स्पा संचालको द्वारा इन अयोग्य महिलाओं को यहाँ काम पर रखा गया है,किसके इशारे पर ये अवैध स्पा इस क्षेत्र मे चलाये जा रहे है? क्यों अधिकारियों की नाक के नीचे ये अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहे है, इस बात का जवाब अगर छोटे अधिकारियों के पास नही तो बड़े अधिकारियों के पास जरूर होगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed