अपराधिक प्रवर्ती के असामाजिक तत्वों का अड्डा बन रही सिडकुल के निकट ये बड़ी सोसायटी, जानिये क्यों कहा महिलाओं नें अब हम सुरक्षित नही,
HARIDWAR CRIME NEWS
सिडकुल स्थित सोसायटी हरिद्वार ग्रीन जो कभी एक शांत ओर सुरक्षित निवास स्थल माना जाता था,आज वहाँ कुछ ऐसे असामाजिक तत्व किराये पर निवास कर रहे हैं जो अकेली रह रही महिलाओं ओर लड़कियों के साथ कभी छेड खानी कर रहे हैं तो कभी उनका पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे हैं, आये दिन इस तरह कि घटनाओं के कारण यहाँ निवास करने वाली कुछ महिलायें स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं,उनका कहना हैं कि आये दिन कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर यहाँ हंगामा कर रहे हैं कभी सड़को पर बाहर निकल कर तो कभी अपने दरवाजे खोलकर आपस मे गाली गलौच करते हैं,जिस कारण यहाँ डर लगने लगा हैं,महिलाओं का कहना हैं कि कभी कभी बाहर से भी बहुत सारे लड़के शराब लेकर यहाँ पीछे के सेक्शन मे पहुँचते हैं ओर असामाजिकता फैलाते हैं,इतना ही नही सुबह एक्सरसाइज के दौरान भी लड़कियों को कुछ युवकों द्वारा पीछा कर उन्हें परेशान किया जा रहा हैं,
पुलिस मे शिकायत करने से बच रही लड़कियां ओर महिलायें,
महिलाओं का कहना हैं कि हरिद्वार ग्रीन मे आये दिन कुछ अज्ञात युवकों द्वारा असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं,जिस कारण यहाँ कि शांति व्यवस्था खंडित हो चुकी हैं,ओर भय का माहौल बन चूका हैं,
जानकारी द्वारा मालूम किया गया कि इस क्षेत्र मे कुछ ऐसे असामाजिक तत्व किराये पर निवास कर रहे हैं जिनका न तो हरिद्वार ग्रीन सोसायटी नें ही पुलिस वेरिफिकेशन कराया हैं ओर न ही उस मकान मालिक नें जिनके फ्लेट मे इस तरह के लोग निवास कर रहे,जिससे यह स्पस्ट हो जाता हैं कि इस क्षेत्र मे अगर ये असामाजिक तत्व किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर रफूचककर हो जाते हैं,तो पुलिस प्रसाशन के सामने भी एक बड़ी समस्या खड़ी हो सकती हैं,
