धर्मनगरी में जंगल राज! 14 घंटे के भीतर दो मर्डर के बाद अब कोतवाली परिसर में पत्रकार पर जानलेवा हमला।
Haridwar Crime News
हरिद्वार। धर्म नगरी में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है 14 घंटे के भीतर 2 मर्डर के बाद अब कोतवाली परिसर के भीतर पत्रकार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ट पत्रकार धर्मेद्र प्रधान व मनीष कांगरान शहर में अवैध रूप से हो रहे निर्माण की कवरेज करने पहुंचे थे जहां पत्रकारों को कवरेज करते देख दबंगों ने पत्रकारो के ऊपर जानलेवा हमला कर सर फोड़ दिया उसके बाद पत्रकार अपने साथ हुई घटना की जानकारी देने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे वहां भी दबंगों ने कोतवाली परिसर के भीतर पत्रकारों के ऊपर दोबारा धावा बोल दिया । हमलावरों के तार शहर के बड़े भूमाफियाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं।
कोतवाली परिसर के भीतर पत्रकार पर हुए जान हमले को लेकर अब पुलिस विभाग की कार्यशीली पर सवाल खड़े हो गए हैं पहले ही धर्म नगरी में बीते 14 घंटे के भीतरी दो मर्डर हो चुके हैं, अब सवाल यह है कि जब कोतवाली परिसर के भीतर पत्रकार तक सुरक्षित नहीं है तो आम जनता शहर की सड़को पर अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करेगी। खबर लिखे जाने तक पत्रकार संगठन के लोग कोतवाली ज्वालापुर परिसर में धरने पर डटे हुए है।
