मसाज सेंटरों पर लगातार छापे, अब मसाज के नाम पर दी ये सर्विस तो खैर नही , जानिये किन स्पा सेंटरों पर हुई कार्यवाही

0

 HARIDWAR CRIME NEWS

उत्तराखण्ड विशेष / स्पा व मसाज की आड़ मे होने वाले देहव्यापार की कहानी लगातार अब सुर्खियों मे नजर आने लगी हैं उसका सबसे बड़ा कारण ये भी हैं की ये स्पा ओर मसाज पार्लर थाइलेंड या गोवा मे नही बल्कि भारत की उस भूमि पर पैर पैसार रहे हैं जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता हैं,हम बात कर रहे हैं धार्मिक स्थल व देवभूमि उत्तराखण्ड की जिसे आज असामाजिक तत्वों द्वारा कलंकित व बदनाम करने का काला व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा हैं,बता दें की देवभूमि का ऐसा कोई ही जिला होगा जिसने अब पुलिस इनकी बढ़ती हरकतों के कारण इन पर कार्यवाही न कर रही हो,

बता दें की उत्तराखण्ड के मसाज और स्पा सेंटरों की आड में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायतों पर पुलिस ने ऋषिकेश और तपोवन क्षेत्र के लगभग 40 स्पा सेंटरों पर औचक छापेमारी की। इनमें से 12 सेंटरों पर मौक़े पर गड​बडियां मिली। जिन पर कार्रवाई की गई है। हालाकी बाकी स्पाओ को बचने का मौका मिल गया,गौरतलब है कि हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर के कई स्पा सेंटरों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में बंद किया गया है और यहां से कई लडकियों को गिरफ्तार करके उनका चालान भी किया गया,

स्पा सेंटरों पर नहीं मिलेगी अब क्रॉस मसाज की सर्विस, क्रॉस मसाज हैं पूर्ण प्रतिबंधित,

स्पा सेंटरों पर स्पेशल सर्विस और एक्स्ट्रा सर्विस करने की आड में अनैतिक गतिविधियां चलाने को लेकर स्पा सेंटर संचालकों को कडी चेतावनी दी गई है। उत्तराखण्ड पुलिस के अनुसार गैलरी मे सीसीटीवी कैमरे लगाने और ग्राहकों का पूरा ब्यौरा व मोबाइल नंबर रखने के अलावा ये चेतावनी दी गई है कि कोई भी सेंटर क्रॉस मसाज नहीं करेगा। यानी लडकी की मसाज लडकी ही करेगी और लडकों की मसाज लडका ही करेगा। यही नहीं महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से मार्ग रखने होंगे। कर्मचारियों का वेरीफिकेशन और मेडिकल कराना होगा। इसके अलावा सभी स्पा सेंटरों को अपना पंजीकरण भी कराना होगा।

जानिये जिन 12 स्पा सेंटरों पर कार्यवाही हुई हैं उनके नाम,

1-चरक आयुर्वेदा,
2-दिशा spa सेंटर,
3-यूनिक टच spa center,
4-वैदिक आयुर्वेदा,
5-वरणायम spa सेंटर,
6-नील गंगा spa center,
7-चक्रा आयुर्वेदा,
8-आयुष आरोग्य,
9-बाबा मसाज सेंटर
10-ईवा spa सेंटर ,
11-अजीजा spa
12- आरोग्य spa सेंटर,

इन सभी पर एक लाख बीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अनैतिक ग​तिविधियों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed