स्पा व मसाज का अवैध धंधा,रोशनाबाद सिडकुल के आस पास कुछ होटलों मे लेने लगा शरण,तेजी से बढ़ रहा देहव्यापार,
HARIDWAR CRIME NEWS.
HARIDWAR / सिडकुल के आस पास जहाँ एक ओर तेजी से होटलों का कारोबार बढ़ रहा हैं वही इन होटलों मे ग्राहकों को लुभाने के लिए अब स्पा व मसाज पार्लर भी खुलने शुरू हो गए हैं,बता दें कि सिडकुल मे ऐसे होटल भी हैं जहाँ इन स्पा व मसाज के नाम पर ग्राहक दौड़े चले जाते हैं उसका कारण ये भी हैं कि पुलिस होटलों मे कम ही रेड डालती हैं,जिसका होटल व होटलों मे स्पा संचालत गलत लाभ उठा रहे हैं,जबकि इन होटलों मे स्पा व मसाज के नाम पर धड़ल्ले से देह व्यापार के काले धंधे को अंजाम देकर पुलिस प्रसाशन कि आँखों मे धूल झोंकने का काम किया जा रहा हैं,
बता दें कि धर्म नगरी कहा जाने वाला हरिद्वार अब जिस्मफारोशी के धंधे मे ऐसा फंस चूका हैं कि इसे धोने के लिए जिला प्रसाशन को एक चुनौती के रूप मे सामने आना पड़ेगा,हर कदम पर ऐसे दलाल घूम रहे हैं जो हरिद्वार ओर सिडकुल के होटलों मे चल रहे मसाज ओर स्पा सेंटरो तक ग्राहक को पहुंचा देते हैं इतना ही नही इन तक आसानी से ग्राहक इंटरनेट के माध्यम से भी पहुँच रहे हैं,
