सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह व उनकी टीम नें समय रहते बाढ़ से निकाल लिए दर्जनों लोग, जिनमे बच्चे भी थे शामिल, क्षेत्रीय लोगों नें की सराहना
NEWS / HARIDWAR CRIME NEWS
Haridwar / बारिश के कारण हर जगह जीवन प्रभावित नजर आ रहा हैं हरिद्वार के ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहाँ बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं,हरिद्वार पुलिस अब तक 300 से अधिक जाने बचा चुकी हैं,ओर लगातार पुलिस प्रसाशन रेसक्यूँ कर रहा हैं,
बता दें की अभी हाल ही मे हरिद्वार बहादरा बाद के निकट सुमन नगर क्षेत्र के शिव गंगा विहार कॉलोनी और गोविंदपुर दादूपुर मे भारी बारिश होने के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए,जिस कारण दर्जनों लोग पानी मे फंस गए,ओर यदि समय रहते इन लोगों को पानी से न निकाला जाता तो एक बड़ी अनहोनी होने मे देरी नही थीं,
ऐसे मे उत्तराखण्ड हरिद्वार मित्र पुलिस व सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह नें साथी सिपाही विजय पाल,बृजेश कुमार व अनिल राणा संग मोर्चा संभाला ओर साथ ही स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की,जिसके बाद घंटो चले रेसक्यूँ के चलते सभी दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,,
लोगों का कहना हैं की चारों पुलिस कर्मियों जिनमे सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह,सिपाही विजय पाल,बृजेश कुमार व अनिल राणा नें समय पर पहुंचकर दर्जनों लोगों को मौत के मुँह से निकाला हैं,अगर ये पुलिसकर्मी थोडी भी लापरवाही करते या देरी करते तो इन दजनो लोगों की जान भी जा सकती थीं,
