रुड़की: बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर की किसान की हत्या, गुस्साए परिजनों का जमकर हंगामा

0

पुरानी रंजिश में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने एक किसान पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार
उत्तर प्रदेश के बालावाली निवासी ऋषिपाल (40) पुत्र कालेराम गुरुवार की सुबह ट्रेक्टर से लक्सर क्षेत्र के गांव कुड़ी भगवानपुर आया था। इस दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ बहादुर सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया।

सीओ ने बताया कि मृतक किसान है और हत्या के पीछे जमीनी रंजिश की बात सामने आई है। हत्यारोपियों की जल्द ही गिरफ्तार की जाएगी। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed