निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

0

HARIDWAR CRIME NEWS

रुड़की। कोतवाली गंग नहर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

मामला तब सामने आया जब मुनेश त्यागी पुत्र स्वर्गीय ताराचंद निवासी गणेशपुर रुड़की ने थाना गंग नहर में तहरीर दी कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टोंटी जेट, एंगल वॉल, विंडो सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम दिनांक 22 अगस्त 2025 को शांति व्यवस्था एवं रोकथाम जुर्म जरायम के तहत चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोमीन पुत्र शब्बीर निवासी बंदा रोड, माहीग्रान रुड़की को चोरी के सामान सहित लाठरदेवा तिराहे के पास आम के बाग से दबोच लिया।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक कांता प्रसाद, हेड कांस्टेबल बृजकिशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed