रोशनाबाद नवोदय नगर मे अवैध खनन पर हो पूर्ण प्रतिबंध या खुले रॉयलटी, रात के अँधेरे मे मचता है खूब कोहराम,

0

HARIDWAR CRIME NEWS

नवोदय नगर रोशनाबाद मे अवैध खनन का बदस्तूर लगातार जारी है,ऐसा कौन सा संरक्षण है की लगातार कार्यवाही के बाद भी इन पर कोई विशेष फर्क नही पड़ रहा,
हालाकी रात के अंधेरे मे खनन विभाग की ओर से नवोदय नगर रोशनाबाद की ओर कुछ लोग राउंड तो जरूर लगाते है लेकिन उनका घूमना अवैध खनन पर अंकुश लगाना नही बल्कि नजर रखना है यानि सिर्फ तिरछी नजर,
क्षेत्र मे जिस गति से दर्जनों ट्रेक्टर पाबन्दी के बाद भी अवैध खनन क़ो अंजाम दे रहे है उस से ये बात बिलकुल साफ ओर स्पस्ट है की अवैध खनन करने वाले इन लोगों क़ो रात मे चलने वाली हवाओं के हर रुख का पहले से अंदाजा हो जाता है, किस टाइम ट्रेक्टर का स्टेरिंग किस दिशा की ओर मोड़ना है, इन्हे ये बताने के लिये सड़क के हर मोड़ पर इनका एक जासूस चौकसी देता है,वो चाहे नवोदय नगर का चौक हो या फिर आई एम सी चौक सिडकुल,

लगभग 50 लोगों की टीम ओर एक दर्जन ट्रेक्टर बेधडक करते है अवैध खनन,.

रात 8 बजे से सुबह लगभग 5 बजे तक नवोदय नगर ओर हेत्तम पुर की नदी मे ये अवैध खनन खूब तांडव करता है रोजाना लगभग 60 ट्रोलियां रेत ओर पांगी की नदी से निकाली जा रही है, कमाल की बात तो ये है की खनन विभाग क़ो छोड़कर सभी विभाग आपने आपने दायरे मे अपना काम कर रहे है,लेकिन सरकार ने खनन विभाग क़ो क्या जिम्मेदारी दी है ये समँझ से बाहर है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed