सावधान रोशनाबाद मे रहने वाले इन दो नटवर लाल से जो इलेक्ट्रोशियन बन आपके घरों कों पहुंचा सकते है नुकशान,काम अधूरा छोड़ करेंगे आपको ब्लैकमेल,

0

News National

रोशनाबाद क्षेत्र मे ऐसे बहुत से ठग घूम रहे है जो अलग अलग अंदाज मे लोगों से ठगी कर रहे है,जिनमे अधिकतर ऐसे ठग है जो  इलेक्ट्रीशियन बन लोगों से पहले काम मांगते है,फिर विस्वाश जमाकर काम पूरा करने से पहले ही मकान,दुकान मालिक से पुरे पैसे वसूल लेते है,उसके बाद काम देने वाले व्यक्ति से कन्नी काट लेते है,खुद कों ठेकेदार कहने वाले ये ठग फिर न तो आपके कॉल उठाते है ओर न ही आपका अधूरा कार्य पूरा करते है, उसके बाद ज़ब आप इनसे काम पूरा करने कि प्रार्थना करते है तब ये गुंडागर्दी पर उतर कर आपको ब्लैकमेंल करते है,मतलब आप काम कि तय रकम से अधिक पैसे इन्हे देंगे तो ये आपके अधूरे कार्य कों पूरा करेंगे नही तो नही ,क्योंकि आपके घर कि दीवारों मे कहाँ क्या चीज लगाईं है कहाँ क्या वायर छोड़े गये है उसे सिर्फ यही ढूंढ़ कर बाहर निकल कर फिटिंग कर सकते है क्योंकि इस कार्य कि शुरुआत इन्ही के द्वारा कि गई थी,तो मजबूरन आपको इन्हे ओर अधिक पैसे देकर बुलाना ही पडेगा,यानि आपकों न चाहते हुए भी ठगी ओर ब्लेकमेलिंग का शिकार होना पड़ेगा,

सिडकुल थाने पहुंचा ऐसे ही दो इलेक्ट्रीशियन ठगो का मामला जो बिजली फिटिंग के नाम पर लोगों के साथ कर रहे है ठगी,

बता दें कि रोशनाबाद से एक ऐसा ही मामला सिडकुल थाने पहुंचा है जहाँ रोशनाबाद मुहल्ला दौड़बसी के पास दो स्थानीय ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ तेहरीर दी है जो इसी तरह कि ठगी कों ओर ब्लेकमेलिंग कों अंजाम देने का काम कर रहे है,व्यक्ति द्वारा थाने मे तेहरीर देकर उन दोनों ठगो व ब्लेकमेलरों के खिलाफ कार्यवाही कि मांग कि है जो रोशनाबाद निवासी व्यक्ति के घर मे इलेक्ट्रीशन बनकर बिजली का काम माँगने गये थे ,व्यक्ति द्वारा उन्हें काम दें दिया गया,लेकिन इन दोनों ठगो द्वारा आपसी व मिलीभगत के चलते तय रकम कों पूरा लेने के बाद भी मकान मे लगभग 10% काम इनके द्वारा ऐसा छोड़ दिया गया जिसे सिर्फ यही दोनों कर सकते है इन्होने दीवारों मे कहाँ कौन सी डब्बी छोड़ी है यही जानते है, अब यही से इनका असली खेल शुरू होता है,

जिसके बाद ही इन दोनों ठगो ने व्यक्ति से इस 10% कार्य के ओर पैसे मांगे जाने लगे,लेकिन ज़ब व्यक्ति ने अधिक पैसे देने से इंकार कर दिया,तो इन दोनों ने उसके कार्य कों अधूरा छोड़ दिया,ओर व्यक्ति से सम्पर्क खत्न कर दिया,जिसके बाद व्यक्ति कों मजबूरन सिडकुल पुलिस से मदद मांगनी पड़ी,

सावधान रहे ऐसे लोगों से जो आपके घर मकान निर्माण मे बिजली फिटिंग का काम माँगने आते है,यदि आपको ऐसे ठेकेदारों कों काम देना भी है तो इन लोगों से लिखित मे एक एग्रीमेंट करें,ओर काम के अनुशार व अग्रीमेंट के अनुसार ही इन्हे पैसे दें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed