देशी शराब के नशे मे डूबा रोशनाबाद सिडकुल के आस पास का क्षेत्र,यहाँ ठेको पर 24 घंटे बिक रही देशी शराब,
NEWS / HARIDWAR CRIME NEWS
रोशनाबाद देशी शराब का एक ऐसा ठेका जिस पर 24 घंटे शराब उपलब्ध है अगर आपको जिले मे कहीं भी क्लोज टाइम के बाद देशी शराब नही मिल रही तो आप आसानी से रोशनाबाद प्रसाशनिक भवन के पास पहुँच जाएँ जहाँ से कुछ ही कदमो की दूरी पर स्पोर्ट स्टेडियम के पास आपको ऐसा ठेका मिल जाएगा जहाँ से आप चौबीस घंटे मे कभी भी कितनी भी देशी शराब खरीद सकते है,क्योंकि शराब का यें एक मात्र ठेका है जहाँ आबकारी का कोई नियम लागू नही होता,
अगर यहाँ आपके लिये चौबीस घंटे शराब उपलब्ध है तो थोडी सी एक परेशानी का सामना करना कोई बड़ी बात नही, ओर वो परेशानी है थोड़ा सा अधिक मूल्य चुकाना,अब अगर इतनी सुविधा आपको यहाँ मिल रही है तो थोडी सी अधिक क़ीमत चुकाना कोई बड़ी बात नही,उस अधिक मूल्य की अगर बात करें तो बस यही की बोतल पर 60 ओर आधे पर 30 रूपये अधिक,
जानिये हरिद्वार प्रसाशन व आबकारी विभाग क्यों नही करता इस पर कार्यवाही,
बता दें की देशी शराब का यें ठेका रोशनाबाद सिडकुल मे स्टेडियम के पास स्तिथ है,या यूँ कहें की प्रसाशनिक भवन की नाक नीचे स्थापित है,जहाँ ओवर रेटिंग व फुल टाइमिंग का खेल पिछले एक साल से खेला जा रहा है, परन्तु कमाल की बात यें है की देशी शराब के इस ठेके पर किसी भी सम्बंधित अधिकारी की नजर कभी नही पडी,
क्षेत्र के लोग इस ठेके पर उपलब्ध चौबीस घंटे शराब की उपलब्धि के कारण लोग फुल टाइम शराब मे रिचार्ज रहते है,जिस कारण यें लोग घर,परिवार,शरीर व आर्थिक तंगी से तो झूझ ही रहे है साथ ही सामाजिक स्तर से भी हाथ धो रहे है,
